{"_id":"5a93075f4f1c1b0a7b8b92cd","slug":"111519585119-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया घुसने से मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिया घुसने से मजदूर घायल
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिया घुसने से मजदूर घायल
मोरना। गन्ना क्रय केंद्र पर काम करने वाले मजदूर के सिर में सरिया घुस गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर मजदूर मुस्तफा पुत्र वकील निवासी गांव बेहड़ी, झिंझाना काम करता है। रविवार शाम को वह मुख्य मार्ग पर दुकान से सामान खरीद रहा था, तभी बाइक सवार दो युवक कंधे पर सरिया लेकर जा रहे थे। अचानक सरिया मुस्तफा के सिर में घुस गया और वह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस द्वारा घायल को मोरना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
संदिग्ध डस्टर गाड़ी पकड़ी
खतौली। पुलिस ने शनिवार की देर रात को हाईवे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध डस्टर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गाड़ी पर दूसरी कार की नंबर प्लेट लगी हुई है। जांच पड़ताल करने पर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।