{"_id":"5a52710a4f1c1bd5178b5755","slug":"111515352330-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी गंजा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर अपराधी गंजा गिरफ्तार
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश साजिद गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित लुटेरे को रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि गैंगस्टर में फरार अपराधी साजिद उर्फ गंजा पुत्र याकूब निवासी सुजड़ू को गिरफ्तार किया गया, जो शातिर लुटेरा है। बुढ़ाना के पास हुई दोघट के बीड़ी व्यापारी से लूट की घटना में भी शामिल था।
दो तस्करों से 450
ग्राम गांजा बरामद
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित एक होटल से दो लोगों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से 450 ग्राम गांजा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के सामने एक होटल पर नशीले पदार्थ की ब्रिकी की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा और दो युवकों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। दोनों के पास से 450 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में दोंनो ने अपने नाम आशीष निवासी बावन जनपद हरदोई, विजय निवासी गाजियाबाद बताए, जो वर्तमान में ट्रांसपोर्टनगर में रह रहे थे।
व्यापारी पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर मेरठ के व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मेरठ निवासी शोभित मिश्रा ने नईमंडी कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह किसी काम से कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर आ रहा था। गाड़ी उसका ड्राईवर चला रहा था। भोपा रोड पर कुछ लोगों ने उनकी कार रुकवाई और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मां-बेटे पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली निवासी शाहिस्ता ने नई मंडी कोतवाली मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा अनस और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही अरशद, अफरोज, सऊद व शाहीन ने रंजिश के चलते उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।