फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खनन अधिकारी ने रेत के 11 ट्रक किए सीज

खनन अधिकारी ने रेत के 11 ट्रक किए सीज

Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खनन अधिकारी ने रेत  के 11 ट्रक किए सीज
चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

हरियाणा से रेत लाकर क्षेत्र में बेचने वाले 11 ट्रकों को खनन निरीक्षक एसके शर्मा ने अभियान चलाकर सीज कर दिया। पुलिस और अफसरों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

हरियाणा के यमुनानगर एवं अन्य जनपदों से रेत लाकर चरथावल, रोहाना एवं मुजफ्फरनगर क्षेत्र में भारी मात्रा में बेचा जाता है। बिना रायल्टी के ट्रकों में रेत भरकर भारी मुनाफा कमाने वालों के खिलाफ खनन अधिकारी को शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को खनन निरीक्षक एसके शर्मा और थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने संयुक्त अभियान चलाकर बिरालसी चेक पोस्ट पर रेत से भरे ट्रकों के कागजात चेक करने के लिए घेराबंदी कर दी। चौकी पर चेकिंग को भांपते हुए चालक चौकी के आसपास रेत से लदे ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसे अवैध खनन मानते हुए सभी 11 ट्रकों को सीज किया गया। थानाभवन की तरफ से रेत भरकर आने ट्रक चालकों में कार्रवाई की भनक लगते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed