फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बरातियों से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा

बरातियों से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा

Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरातियों से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर साइड लगने पर गुस्साए दो बाइक सवार युवकों ने कार सवार बरातियों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 8 बजे भोपा से कार में कुछ बराती गाजियाबाद जा रहे थे। बराती कार से गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से गाजियाबाद जा रहे थे। रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास कार की साइड एक बाइक में लग गई। बाइक साइड लगने से सड़क पर गिर गई और दोनों युवकों को मामूली चोटें लगी। साइड लगने को लेकर दो बाइक सवार युवकों ने कार को रुकवा करके उसमें सवार बरातियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बरातियों के विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ डाले। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed