{"_id":"5b7c684542c79246424d6082","slug":"101534879813-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। युवक ने अपने घर में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव वाजिदपुर कव्वाली में अमित (28) पुत्र बिजेंद्र ने सोमवार की देर रात को अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने कमरे के अंदर शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि अमित की एक वर्ष पूर्व मेरठ क्षेत्र के गांव बक्सर से शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी नहीं आई। उसने अपनी ससुराल में आने से इंकार कर दिया था, जिसको लेकर अमित पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी तनाव में अमित ने खुद को फांसी लगा ली।