{"_id":"5b47aad34f1c1bbd248b604f","slug":"101531423443-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार में बवाल की साजिश रचने वालों पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार में बवाल की साजिश रचने वालों पर शिकंजा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में शाही इमाम के घर दबिश देने की अफवाह उड़ाकर बवाल की साजिश रचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई के मूड में है। मामले की जांच खुफिया विभाग को सौंपते हुए फर्जी तरीके से तूल देने का प्रयास करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में बुधवार को हरिद्वार के श्यामपुर थाने के एसआई विजय सैलानी ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने यहां चोरी के मामले में वांछित चल रहे आस मौहम्मद निवासी खालापार के घर दबिश दी थी। इस दौरान हरिद्वार पुलिस को आस मौहम्मद के घर बेचकर चले जाने की जानकारी मिली, जिस पर टीम महज नोटिस तामील कराकर बैरंग लौट गई थी। मामले को कांवड़ यात्रा से ठीक पहले कुछ लोगों ने साजिश रचते हुए बवाल करने का प्रयास किया। असामाजिक तत्वों ने रात करीब 7.30 बजे उक्त मकान में रहने वाले शाही इमाम मौलाना जाकिर कासमी के घर पुलिस दबिश की फर्जी अफवाह उड़ा दी। मामला शाही इमाम से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते भारी भीड़ पुलिस कार्रवाई के विरोध में शाही इमाम के घर जमा हो गई। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बुधवार देर रात कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इस साजिश के पीछे किसका हाथ था पुलिस अब इसकी पड़ताल में लग गई है। सूत्रों के अनुसार, अफसरों द्वारा मामले की जांच खुफिया इकाई को सौंपते हुए जल्द से जल्द फर्जी सूचनाएं फैलाकर बवाल की साजिश रचने वाले लोगों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। इन लोगों में कई कथित समाजसेवी व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं, जिनके संबंध में पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के आदेश पर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।