{"_id":"5afdcb444f1c1bd8408b6346","slug":"101526582084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार महिला से जेवरात ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरे बाजार महिला से जेवरात ठगे
Updated Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेबाजार महिला से जेवरात ठगे
मुजफ्फरनगर। दो युवकों ने सरेबाजार एक महिला से जेवरात ठग लिए। महिला का आरोप है कि युवकों ने सम्मोहित कर उससे जेवर ठगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपी पकड़े जा सके।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहाता औलिया निवासी पुष्पा देवी पत्नी देवराज के साथ यह ठगी की घटना हुई। पीड़िता ने बाजार में खरीदारी के आई थी। शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र झांसी रानी चौक पर उसे एक दुकान पर जाना था। यहां पहुंचते ही पीड़िता को दो युवक मिले। उन्होंने पीड़िता से किसी दुकान के बारे में जानकारी लेने के लिए रोका। आरोप है कि बातों के दौरान ही आरोपियों ने महिला को सम्मोहित कर दिया। आरोपियों ने महिला ने कहा कि आंटी भीड़ बहुत है, इसलिए जेवरात का ध्यान रखना। आप चाहे तो जेवर को हमें दे दें, हम उन्हें सुरक्षित रुमाल में बांध कर आप को देंगे। महिला ने अपने सोने के दो कंगन और सोने की अंगूठी निकाल कर दोनों युवकों को दे दी। आरोप है कि युवकों ने जेवरात को एक रुमाल में बांधा और कुछ ही देर में रुमाल महिला को दे दिया। महिला ने रुमाल थैले में रख लिया। कुछ देर बाद उसने बैग में रुमाल खोल कर देखा तो उसमें पत्थर मिला। पीड़िता ने शहर कोतवाली जाकर पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।