{"_id":"5ada3ee54f1c1b350a8b59b0","slug":"101524252389-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकले
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकले
जानसठ। कोआपरेटिव बैंक के एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकलने पर उपभोक्ता ने मैनेजर से शिकायत की। प्रबंधक ने तीन बजे एटीएम मशीन चेक कराने का बहाना कर उसे टरका दिया। मोहल्ला जनत्ताबाद निवासी रोशन अब्बास पुत्र जैगम अली ने कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम से 19 अप्रैल को एक हजार रुपये निकाले थे। एटीएम मशीन से 500 के दो नोट निकले थे। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी कस्बा मवाना में चला गया था। जब उसने एक दुकानदार को सामान लेकर 500 का नोट दिया तो उसने बताया कि यह नोट नकली है। नोट नकली देख रोशन अब्बास के होश उड़ गए, उसने बताया कि जानसठ एटीएम से पैसे निकाले थे। पीड़ित शिकायत लेकर एसआई कर्मवीर के पास गया तो उन्होंने उसे बैंक में भेज दिया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने तीन बजे एटीएम चेक कराने की बात कहकर उसे टरका दिया। शाखा प्रबंधक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को फैक्स भेजकर की है।