फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: किसान पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालाब अली निवासी हिदायतुल्लाह ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी तमरेज व उसका भाई प्रवेज उसके खेत के पास मुर्गी फार्म चलाते हैं। वह आए दिन वहां का कबाड़ उसके खेत में डाल देते हैं। इससे वहां पर बदबू रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने खेतों में गन्ना छिलाई कराने गया था। तभी दोनों भाइयों ने कबाड़ उसके खेत में डालना शुरू कर दिया। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और भाग गए। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed