{"_id":"69936987ee968d95d5071434","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165313-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैलेंटाइन डे की रात कराई पति की हत्या...बाइक पर पकड़कर बैठी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैलेंटाइन डे की रात कराई पति की हत्या...बाइक पर पकड़कर बैठी लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन डे की रात हुई मलीरा के फैक्टरी कर्मचारी संदीप की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर ममेरे भाई सौरभ और पत्नी मीनाक्षी ने थी। जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान पत्नी ने पैर पकड़े थे और उसके प्रेमी ने हथौड़े से सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी थी। पत्नी शव के बोरे में पकड़कर पीछे बैठी और आरोपी प्रेमी ने बाइक चलाई। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों कैद हो गए। पांच सौ मीटर दूर जंगल में लाश फेंककर दोनों घर लौट आए थे।
एसपी सिटी सत्य नायराण प्रजापत ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सदरुददीन नगर निवासी गौतम उर्फ सौरभ और आरोपी महिला को रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा गया। 14 फरवरी की रात संदीप अपनी ड्यूटी पर नही गया था। प्रेमी के साथ बनाई योजना के अनुसार उसकी पत्नी ने चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी, जिससे वह वह बेहोश हो गया था।
इसके बाद घर में पहुंचे प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर हत्या की वारदात अंजाम दी। महिला ने अपने पति के पैर पकड़े और उसके प्रेमी ने सिर में हथौड़े से वार कर हत्या की। गले पर भी वार किए गए। मौत की पुष्टि हो जाने के बाद दोनों ने खून से सने कपड़े बदले। शव को दोनों ने बाइक पर रख लिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला अपने पति के शव को पकड़कर पीछे बैठी और उसके प्रेमी ने बाइक चलाई। दोनों लाश को रोहाना के जंगल में ठिकाने लगाना चाहते थे लेकिन आधा किमी दूर जाते ही संतुलन बिगड़ गया और लाश बाइक से गिर गई। इसके बाद दोनों ने शव को म्हाड़ी के पास खेत में छिपा दिया। घर लौटकर फर्श को साफ भी किया। इसके बाद आरोपी युवक भाग गया था। शव ठिकाने लगाने की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
परिवार ने बढ़ाई पाबंदी तो हत्या की बनाई योजना
आरोपी शिक्षा बीए आईटीआई है। बीए डीएवी डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर से वर्ष 2019 में की थी। पढ़ाई के दौरान मुजफ्फरनगर में ही हाॅस्टल में रहता था। इसी दौरान उसकी बुआ के बेटे संदीप की शादी नई मंडी के गांव सहावली निवासी मीनाक्षी से हुई थी। उसका बुआ का बेटा संदीप यमुना नगर में नौकरी करता था। वह अपनी बुआ के घर मलीरा जाता था। इसी के कारण उसके अवैध संबंध अपनी बुआ के बेटे की पत्नी के साथ हो गए थे। गांव में उनके संबंधों की चर्चा होने लगी थी। बुआ व अन्य को भी पता चला गया था। उसकी बुआ का बेटा नौकरी छोड़ कर घर आ गया था। वह संबंधों का विरोध करता था। इससे वह परेशान रहने लगे और होटल में मिलने लगे थे। उसकी बुआ के बेटे ने अपनी पत्नी के घर से बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा थी। इसलिए हत्या की योजना बनाई गई।
-- --
सौरभ का इरादा नहीं भांप सका संदीप
पुलिस ने बताया कि आरोपी 14 फरवरी को पानीपत से चला। रास्ते में ही हथौड़ा खरीद लिया। मलीरा पहुंचा तो संदीप ने देख लिया, इस बीच दोनों में नोकझोंक हो गई। उस समय तो वह चला और गोगा म्हाड़ी में छिप कर बैठ गया। रात में घर पहुंचा। उस समय संदीप सो रहा था इसके बाद हत्या कर दी। वह संदीप के शरीर से खून निकलने का इंतजार करते रहे। खून से चादर कपड़े सन गए। दोनों ने खून से सने कपड़े व हथौड़ा थैले में रख ली। थैले को मलीरा बस अड्डे के पास नाले में फेंक दिया था।