Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: ठेले पर लाश...पहले रास्ते और फिर नहर पर चूकी पुलिस

Sun, 18 Jan 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
खतौली में ठैली पर शव रखकर ले जाता आरोपी संदीप
मुजफ्फरनगर। खतौली में ममता की हत्या के खुलासे के बाद वायरल वीडियो में पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल गई। आरोपी संदीप नामदेव शव को ठेले में रखकर ढकेलते हुए करीब सात सौ मीटर दूर गंगनहर तक ले गया। इस बीच कहीं पुलिस गश्त नहीं मिली। दुकानें खुली थी लेकिन लोगों को भी शक नहीं हुआ। तीन दिन और चार रात लाश पड़ी रही लेकिन पुलिस तंत्र फेल साबित हुआ।
विज्ञापन




मोहल्ला होली चौक पक्का बाग निवासी संदीप ने 10 जनवरी की रात घर में ही प्रेमिका ममता की हत्या की। इसके बाद शव को बैडशीट में लपेटा लिया। रात के करीब 10 बजे घर के सामने खाली प्लॉट में खड़े ठेले में शव को रखकर करीब सात सौ मीटर ढकेलकर गंग नहर तक चला गया।
विज्ञापन


पक्का बाग और बालाजीपुरम में पुलिस की गश्त नहीं मिली। रास्ते में दुकानें खुली होने के कारण आवाजाही चल रही थी लेकिन किसी भी व्यक्ति को आरोपी पर शक नहीं हुआ। आरोपी का इरादा शव को गंगनहर में ठिकाने लगाने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वजन अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। मुख्य मार्ग से गाड़ी आती देख कर वह शव को कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलिंग और दीवार के बीच में ही छोड़कर भाग गया। ठेले पर रखकर शव ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

------

इस तरह हुई थी ममता और संदीप की मुलाकात



बर्गर बेचने वाले संदीप की पत्नी की 2012 में मौत हो गई थी। इसके बाद वह खतौली में एक सेंटर से ही टिफिन मंगाने लगा। यहीं पर ममता खाना बनाती थी। उसने घर आकर खाना बनाने की बात करने के लिए कहकर ममता का मोबाइल नंबर लिया। दोनों की बातचीत शुरू हुई। ममता ने अपने पति से झगड़े का हवाला दिया। कुछ दिन बाद ममता उसके घर जाकर खाना बनाने लगी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

------



इस विवाद के बाद की गई ममता की हत्या

संदीप को शक था कि ममता अन्य लोगों से भी बात करती है और बहाने बनाकर रुपये ऐंठती है। आरोपी ने 16 लाख रुपये में प्लाट बेचा, इसी बीच ममता ने नाती के नामकरण के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर दी। संदीप को यह बात नागवार गुजरी। आरोपी ने 10 जनवरी को बहाने से ममता को बुलाया। चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। ममता बेहोश हो गई और आरोपी ने उसका मुंह और नाक दबा दिया। हत्या की पुष्टि करने के लिए चेहरे और सिर पर टेप लगा दी। दम घुटने से मौत हो गई थी।



----

घर से निकली और मौत के मुंह में गई ममता



मोहल्ला तगान निवासी ममता 10 जनवरी को शाम पांच बजे काम की तलाश में निकली थी। करीब एक घंटे बाद उसने बेटी को कॉल कर कहा कि वह बुआड़ा मार्ग पर है, कुछ देर में घर पहुंच जाएगी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पति कृष्णपाल ने पहले इधर-उधर तलाश की। ममता घर नहीं पहुंची तो सोमवार को पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज की। 14 जनवरी को ममता का शव मोहल्ला बालाजीपुरम के सामने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलिंग के निकट पड़ा मिला था।


----



ममता के मोबाइल से कॉल की और करता हैलो...हैलो



पुलिस ने जांच शुरू की तो कॉल डिटेल में आरोपी की ममता के नंबर पर सबसे अधिक कॉल थी। यहीं से वह शक के दायरे में आया। जांच में सामने आया कि हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फेंकने से पहले ममता के परिचित नितिन जैन को भी कॉल की। करीब 30 से 35 सेकेंड तक वह हैलो... हैलो बोलता रहा, ताकि आरोपी पर किसी को शक न हो। इसके बाद मोबाइल को तोड़कर नहर में फेंक दिया था।

खतौली में ठैली पर शव रखकर ले जाता आरोपी संदीप

खतौली में ठैली पर शव रखकर ले जाता आरोपी संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed