फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crack and loose track

क्रैक और लूज ट्रैक बदलने का काम शुरू  

Thu, 24 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 24 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Crack and loose track
रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने कानपुर के नजदीक पुखरायां ट्रेन हादसे के बाद से क्रैक और लूज हो रही रेलवे ट्रैक को बदलवाने का काम तेजी से शुरू करा दिया है। इतना ही रेलवे ट्रैक के आसपास उगी घास को भी काटने का काम जारी है। रेलवे विभाग के मुताबिक सर्दी के समय में सबसे ज्यादा रेलवे ट्रैक टूटता है।    
विज्ञापन


 तहसील के सामने बुधवार को लूज हो चुके करीब तीन मीटर के रेलवे ट्रैक को सेक्शन इंजीनियर ने अपनी मौजूदगी में कटवाकर उसका तुरंत बदलवाया। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हो सकी। इंजीनियर साजिद अली ने बताया कि कानपुर के हादसों को देखते हुए रेलवे विभाग सतर्क हो चुका है।
विज्ञापन


अभी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है। जहां पर रेलवे ट्रैक लूज या उसके टूटने जैसे स्थिति की आशंका बनी हुई है। उसको तुरंत बदला जा रहा है। इंजीनियर ने बताया कि ट्रैक को बदलने के दिल्ली स्थित रेलवे के कंट्रोल रूम से इसकी परमीशन ली जाती है। कंट्रोल रूम से परमीशन मिलने के बाद ही रेलवे ट्रैक को बदला जाता है। उन्होंने बताया कि तहसील के सामने रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा लूज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको दोनों ओर से हाथों और मशीन के द्वारा काटा गया। इसके बाद दिल्ली कंट्रोल रूम से बदलने की परमिशन ली गई। परमिशन के बाद ही रेलवे ट्रैक को बदला जा सका। इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक के आसपास उगने वाली घास को भी कटवाने का काम तेजी से चल रहा है। खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर और सकौती से लेकर खतौली से कर्मचारी घास की कटाई करने में लगे हुए हैं।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed