फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cousins Killed in Muzaffarnagar Roadways Bus Accident Laid to Rest in Kandhla

मुजफ्फरनगर रोडवेज बस हादसा: चचेरे भाइयों के शव घर पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन

Thu, 10 Sep 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना हादसे में मारे गए कांधला निवासी चचेरे भाइयों साजिद और इदरीश के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। गमगीन माहौल में दोनों के जनाजे निकले और सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
Cousins Killed in Muzaffarnagar Roadways Bus Accident Laid to Rest in Kandhla
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी चचेरे भाइयों साजिद और इदरीश के शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को घर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों के जनाजे निकाले गए और नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
साजिद और इदरीश के शव घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों के शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन

बुढ़ाना में रोडवेज बस की चपेट में आई थी बाइक
साजिद और इदरीश बुधवार को बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बुढ़ाना क्षेत्र के भसाना गांव के पास उनकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

परिवार का मुख्य कमाने वाला था साजिद
मृतक साजिद के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि साजिद ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और उसके परिवार में चार बच्चे हैं। वह परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इदरीश के परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर
परिजनों के अनुसार इदरीश के परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। दोनों युवकों की एक साथ मौत से परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से शोक
एक ही मोहल्ले के दो चचेरे भाइयों की एक साथ मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। सभासद फारूक अंसारी ने बताया कि दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed