फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Court has sentenced four people including father son to life imprisonment in Rajan murder case

मुजफ्फरनगर: पिता-पुत्र समेत चार को उम्रकैद, झूठी आन की खातिर किया था कत्ल, आखिर पीड़ित मां को मिला इंसाफ

Tue, 26 Sep 2023 08:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 08:22 PM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : झूठी आन की खातिर राजन की लाठी-डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। राजन का शव खेत में पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Court has sentenced four people including father son to life imprisonment in Rajan murder case
अदालत ने सजा सुनाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में झूठी आन की खातिर छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में अनुसूचित जाति के मजदूर की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दुष्यंत सिंह पुंडीर और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदार अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सिसौना निवासी राजन (20) गांव के ही ईश्वर चंद के यहां मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका परिवार की युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। 18 जून 2020 को राजन को ईंट भट्ठे पर भराई के लिए बुलाया गया था। अगले ही दिन खेत में उसका शव बरामद हुआ। लाठी-डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन

मृतक की मां वादिया रामबीरी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ईश्वर चंद पुत्र ओमप्रकाश, देशराज पुत्र इलमचंद, ललित पुत्र तिलकराम, विमल पुत्र ईश्वरचंद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय संख्या-3 में हुई। एक आरोपी को किशोर घोषित किया गया, जिस कारण उसकी पत्रावली अलग कर दी गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

अदालत ने ईश्वर चंद पुत्र ओमप्रकाश, देशराज पुत्र इलमचंद, ललित पुत्र तिलकराम, विमल पुत्र ईश्वरचंद को हत्या में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
 

यह भी पढ़ें: नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed