फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Two Brothers Arrested in Retired Sub-Inspector’s Jewellery Theft Case, One Injured in Encounter

मुजफ्फरनगर: सेवानिवृत्त दरोगा के घर करोड़ों के जेवर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल, दो भाई गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। चोरी के 745 ग्राम सोने और 2.24 किलो चांदी के जेवर बरामद हुए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two Brothers Arrested in Retired Sub-Inspector’s Jewellery Theft Case, One Injured in Encounter
वारदात की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक देशपाल सिंह के घर हुई लाखों-करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुढ़ाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। टीम ने चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


28 अगस्त को हुई थी चोरी
बुढ़ाना निवासी देशपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि परिवार के साथ बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोर उनके घर से कीमती सामान और जेवरात चोरी कर ले गए। 28 अगस्त को हुई घटना के बाद बुढ़ाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:महापंचायत: मंच से गरजे भाकियू नेता-जयंत पर भी बोले, सेंट्रल मार्केट का समर्थन, चीनी-चाॅकलेट पर ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदवाड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात बुढ़ाना पुलिस टीम मंदवाड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों ईंख के खेत में घुस गए।

पुलिस का कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यप्रताप घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
 

दोनों भाइयों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद और शहनवाज के रूप में हुई है। शहजाद मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं से संबंध की जानकारी जुटाई जा रही है।

चोरी के जेवर शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 745 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा दो अवैध पिस्तौल, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

फेरी लगाकर करते थे घरों की रेकी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में फेरी लगाने के बहाने इलाके में घूमते थे और मकानों की रेकी करते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने करीब तीन दिन तक सेवानिवृत्त दरोगा के घर की निगरानी की और परिवार के बाहर जाने की जानकारी जुटाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

खेत में छिपाए थे चोरी के आभूषण
पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद दोनों भाइयों ने आभूषणों को मंदवाड़ा रोड के पास एक खेत में छिपा दिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed