{"_id":"6699ad4a019d725a6f06b609","slug":"couple-and-child-injured-after-being-hit-by-mlas-car-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-126386-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विधायक की कार की चपेट में आने से दंपती और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विधायक की कार की चपेट में आने से दंपती और बच्चा घायल
विज्ञापन
चरथावल। थानाभवन के रालोद विधायक की कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और उनका डेढ़ साल का बेटा घायल हो गया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। नाजुक हालत में महिला और बच्चे को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परिजनों ने घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी अस्पताल पहुंचे।
बृहस्पतिवार को रालोद विधायक अशरफ अली थानाभवन से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। लालूखेड़ी-बलवाखेड़ी पटरी के चौराहे पर बिरालसी चौकी के पास रोनी हरजीपुर की तरफ से आ रही बाइक से विधायक की कार टकरा गई।
हादसे में सहारनपुर के माजरा बाइक सवार निशांत, उसकी पत्नी कोमल और डेढ़ वर्षीय बेटा वेद घायल हो गया। कोमल के पैर की दो हड्डी और वेद की जांघ की हड्डी टूट गई। परिवार रोनी हरजीपुर से सहारनपुर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे भाकियू नेता विकास ने अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी चरथावल भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्चे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। निजी हास्पिटल में दोनों को भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। विधायक की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों का हाल जानने विधायक अशरफ अली भी सीएचसी पहुंचे।
-- -- -
वर्जन
रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली का कहना है कि वह कार में सवार होकर पुरकाजी जा रहे थे। जैसे ही बाॅर्डर पर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो नहर की पटरी पर तेजी से एक बाइक सवार आकर कार से टकरा गया। घायलों को मैंने साथियों की मदद से उपचार दिलाया। बाइक सवार की गलती थी, पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी में भी मामला कैद है।