फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Councilor alleged irregularities, AE said - such tenders were not done

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सभासद ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, एई ने कहा - ऐसे टेंडर नहीं हुए

Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Councilor alleged irregularities, AE said - such tenders were not done
- कहा - नगरपालिका को करीब 70 लाख रुपये के राजस्व नुकसान हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को लेकर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि टेंडर गलत तरीके से कराए गए और पालिका को करीब 70 लाख रुपये के राजस्व नुकसान हुआ।
सभासद और आरटीआई कार्यकर्ता खालिद ने डीएम और मंडलायुक्त को शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्यों में दो-दो निविदा आने पर ठेकेदारों में पूल कराकर उनको स्वीकार करने का कार्य किया गया है। सीसी सड़क निर्माण वाले कार्यों में भी अनुभव प्रमाणपत्र नहीं होने वाले ठेकेदारों को कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। आरोप है कि नौ टेंडरों में पालिका के कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दो-दो निविदा को स्वीकार करते हुए 2 से 3 प्रतिशत बिलों पर ही कार्य दे दिया गया। पालिका के एई अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि अभी ऐसी कोई भी निविदा स्वीकार नहीं की गई हैं, जिसमें दो ही ठेकेदार शामिल थे। सीसी सड़क के साथ ही बंद कूड़ा डलावघरों के 24 निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, इसमें से करीब 10 निविदा में तीन-तीन टेंडर होने के कारण उनकी स्वीकृति के लिए पत्रावली ईओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed