भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा : कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। सदर विधायक एवं प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांव तिगरी में रविदास मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में लोगों से उनका हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, जिससे प्रदेश में कानून व शांति व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन खाता, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की। कपिल देव ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न संकट की घड़ी में सरकार द्वारा नि:शुल्क राशन की घोषणा से निर्धन परिवारों को राहत मिली है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरेंद्रपाल, भोपाल सैनी, गुलाब कुमार, रविंद्र सैनी, पूजा सैनी, रोहताश, बंटी आदि मौजूद रहे।