{"_id":"6a19e529b7429f61450cef0e","slug":"convicted-of-murdering-mother-and-son-by-hitting-them-with-bricks-verdict-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172406-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ईंट से कूचकर मां-बेटे की हत्या में दोष सिद्ध, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ईंट से कूचकर मां-बेटे की हत्या में दोष सिद्ध, फैसला आज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में 15 साल पहले बकरीद के दिन ईंट से कूचकर मां राजेश देवी (30) और उसके छह साल के बेटे हिमांशु की हत्या के मामले में बरेली के अभियुक्त रईस उर्फ रहीस उर्फ जहूर हसन पर दोष सिद्ध हो गया है।
मृतका महिला के दोषी के साथ अवैध संबंध थे और वह साथ रहने की जिद कर रही थी। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, कोर्ट संख्यया-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने सुनवाई की।
सलेमपुर गांव निवासी सुरेश की पत्नी अपने बेटे के साथ सात नवंबर 2011 को घर से रुड़की जाने के लिए निकली लेकिन इसके बाद लापता हो गई। 13 नवंबर को चरथावल के जंगल में मां-बेटे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर 14 नवंबर को पहचान की। पुलिस ने जांच के बाद बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव पराबाहुद्दीनपुर निवासी रईस उर्फ जहूर हसन को गिरफ्तार किया। मृतका अवैध संबंध के साथ अभियुक्त के साथ रहने की जिद करने लगी थी, इसकी वजह से ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने 11 दिसंबर 2011 को आरोपी को पकड़ा लिया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में नौ गवाह पेश किए। अभियुक्त पर शुक्रवार को दोष सिद्ध हो गया। अदालत सजा के प्रश्न पर शनिवार को सुनवाई करेगी।
nन्यायालयों को वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए : अभियुक्त के साथी राजमिस्त्री के पक्षद्रोही होने पर अदालत ने स्टेट ऑफ दिल्ली बनाम संजीव नंदा का भी उल्लेख किया। गवाह का पक्षद्रोही होना एक ऐसा पीड़ा दायक बिंदु है, जिसका न्यायालयों को सामना करना पड़ता है।
कुछ दिनों से विशेषकर हाईप्रोफाइल मामलों में गवाह नियमित रूप से पक्षद्रोही हो रहे हैं। गवाह या तो वित्तीय कारणों से या अन्य लालच के कारण मुकर जाते हैं। न्यायालयों को वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
यदि कोई गवाह न्यायिक प्रक्रिया को तोड़ने के लिए या नष्ट करने के लिए पक्षद्रोही हुआ है, तब न्यायालयों को मूक दर्शक बनकर नहीं रहना चाहिए।