{"_id":"575b11b74f1c1b1f349c6bd1","slug":"contaminated-water-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में छोड़ा दूषित पानी, श्रद्धालुओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में छोड़ा दूषित पानी, श्रद्धालुओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
गंगा में दूषित पानी छोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना में गंगा ज्येष्ठ दशहरा मेला शनिवार से शुरू हो रहा है। उत्तराखंड की औद्योगिक इकाइयों द्वारा गंगा में प्रदूषित पानी छोड़े जाने की वजह से श्रद्धालुओं के सामने गंगा स्नान का संकट खड़ा हो गया है।
चार दिवसीय मेले के लिए श्रद्धालु तीर्थ में पहुंचने लगे हैं। गंगा को प्रदूषित करने के मामले में श्री परशुराम सेवा दल के सदस्यों ने गंगा घाट पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धर्म नगरी शुक्रताल में गंगा में कई दिनों से प्रदूषित पानी आ रहा है।
जिसके विरोध में परशुराम सेवा दल ट्रस्ट के सदस्यो ने मुख्य गंगा घाट पर जोरदार नारेबाजी करते हुए आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अमित कुमार उपाध्यक्ष, शरद शर्मा सचिव, अरूण, नीटू, राजीव, राकेश, मधुर, महेश, टिनू, विकास, विशाल, आशुतोष, शुभम, कालीचरण, दीपक, राजपाल, राजू, संजय, श्रवण आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
शुक्रताल मे ज्येष्ठ गंगा मेले की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुकानदार अपनी दुकानों को तैयार करने में लगे हुए हैं। वहीं मेले मे रोशनी को लेकर बिजली लाइनों, पोल आदि पर रोशनी की व्यवस्था करने को कार्य कर रहे हैं।
जिला पंचायत की ओर से इस बार भी शुक्रताल में 12 से 14 जून को मुख्य गंगा स्नान ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को आयोजन किया जा रहा है। दुकानदार हाट बाजार में अपनी दुकानों को बनाने मे लगे हुए हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लेकर पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर नगर के विभिन्न मार्गो पर चेक प्वाइंट बनाकर बैरियर लगाये जा रहे हैं।
खुफिया विभाग की टीम ने नगर मे डेरा डाल दिया है। शुक्रवार देर शाम को एसडीएम उमेश मिश्रा ने यहां पहुंच कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंगा में अधिक पानी छोडने के लिए विभाग अधिकारियों से वार्ता की गई है।