फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction will not be broken during road widening in Charthawal

Muzaffarnagar News: चरथावल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान नहीं टूटेगा निर्माण

Sun, 23 Jun 2024 04:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Construction will not be broken during road widening in Charthawal
चरथावल। भाकियू की पंचायत में सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्माण नहीं तोड़े जाने का निर्णय अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। एसडीएम निकिता शर्मा की घोषणा के बाद कस्बे के 300 दुकानदारों और मकान मालिकों ने राहत की सांस ली। उधर, दधेडू में एक सप्ताह में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित पंचायत में खास मुद्दा कस्बे में सड़क के चौड़ीकरण के लिए तोड़े जाने वाले निर्माण को लेकर रहा। इसके अलावा भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा व्यापारियों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि नहर में पानी नहीं आने से फसल चौपट हो रही है। विद्युत कर्मचारी बकाया के नाम पर किसानों के कनेक्शन काटकर शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों की समस्या संबंधी एक ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। उन्होंने संबंधित अफसरों से किसानों की समस्या निदान कराने का भरोसा दिया। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, धर्मपाल त्यागी, विपिन त्यागी, केमिस्ट सुशील कश्यप ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में यह बनी सहमति
एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बताया चरथावल में चौड़ीकरण के लिए लोनिवि के पास सड़क बनाने के लिए मध्य से दोनों तरफ 40 फिट भूमि का कोई कागजात नहीं है। उन्हें सड़क बनाने के किसी निर्माण को तोड़ने की जरूरत नहीं है। इसीलिए पुराने नाले के अनुरूप सड़क निर्माण किए जाने पर सहमति बनी है। कोई निर्माण कस्बे से नहीं हटेगा।

ये मुद्दे उठाए गए
वरिष्ठ किस्सा तिलक राम की अध्यक्षता और राजेंद्र भगत जी के संचालन में पंचायत में सिंचाई चकबंदी, जल निगम, विद्युत निगम, हिंडन चौकी प्रभारी की शिकायत, मथुरा चकबंदी और नगला राई में विजयपाल के पुत्र की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का मामला उठाया गया। पंचायत में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू, अंकुश चौधरी, पवन त्यागी, नीटू त्यागी, अभिषेक बंसल, अशोक वाल्मीकि, आदेश त्यागी, संजीव भारद्वाज, दीपक त्यागी, सौरभ त्यागी, बृजपाल राणा, मुकेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed