फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of main road of new market site completed

Muzaffarnagar News: नवीन मंडी स्थल की मुख्य सड़क का हुआ निर्माण

Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of main road of new market site completed
- लगभग एक साल से खस्ताहाल बनी हुई थी सड़क
विज्ञापन

- किसानों और यहां आने वाली जनता को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल के मुख्य मार्ग का निर्माण हो गया है। इस मार्ग के बनने से यहां आने वाले किसानों और आम जनता को लाभ मिलेगा। यह सड़क एक साल से खराब थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नवीन मंडी स्थल की सभी सड़क एक साल से खराब थी। व्यापारियों की मांग पर यहां सड़क निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 79 लाख स्वीकृत किए हैं। चार सड़कों को बनाने की स्वीकृति मिली है। इनमें चार मुख्य मार्ग बनाए जाने हैं। इनमें सबसे खराब सड़क मुख्य गेट से मंदिर तक थी। इस सड़क का निर्माण हो गया है। इस सड़क का कुछ हिस्सा आरसीसी का बनाया गया है। बाकी काली सड़क बनाई गई है। इस सड़क के निर्माण से यहां आने वाले किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में लोग गुड़, अनाज आदि लेकर मंडी में आते हैं। इसी के साथ फल और सब्जी भी मंडी में आती है। आम जनता का भी यहां लगातार आवागमन होता है। मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि सभी सड़कों का निर्माण होना चाहिए। अभी केवल चार सड़कें पास हुई हैं। एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता जिस तरह की बताई जा रही थी उस तरह की सामने दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed