फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Fourlane Road begins by breaking the bridge in Rohana

रोहाना में पुल तोड़ कर फोरलाइन सड़क का निर्माण शुरु

Tue, 02 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of Fourlane Road begins by breaking the bridge in Rohana
रोहाना में पुल को तोड़ती जेसीबी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोहाना में पुल तोड़ कर फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में पुलों को तोड़ कर फोरलेन बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया। दो वर्ष से यह सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटका था। अब लॉकडाउन के दौरान छूट मिलने से सड़क बनाने का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।
राज्य राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर -सहारनपुर स्टेट हाईवे- 59 के निर्माण कार्य के लिए चार वर्ष पूर्व रामपुर तिराहे से गागलहेड़ी तक 52.887 किमी तक पुल और सड़क बनाने के लिए 752.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण कार्यदायी संस्था एपको कंपनी द्वारा यह निर्माण 18 जून 2018 तक की अवधि में पूर्ण करने का था। हालांकि रोहाना में तीन पुलों का निर्माण कर करीब 700 मीटर मिट्टी से बनाए जा रहे पुल और सड़क के निर्माण कार्य को क्षेत्र के किसान और व्यापारियों ने दो वर्ष पूर्व धरना देकर बंद कर दिया था। दो वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य से वनवे सड़क से वाहनों का आवागमन हो रहा था, जिससे आए दिन मिल में किसानों के द्वारा गन्ना आपूर्ति से जाम की स्थिति बनी रहती थी। पिछले वर्ष दिसंबर में रोहाना शिव मूर्ति हाईवे पर बोलेरो और ट्रक की आमने सामने की टक्कर से बोलेरो में सवार मुरादाबाद के तीन लोगों की मौत हो गई थी। अमर उजाला ने अधूरे पड़े सड़क निर्माण के संबंधित दुर्घटनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शासन ने इसे गंभीरता से लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के स्टेचरों को तोड़ कर सड़क को प्लेन कर दोनों ओर सर्विस रोड के साथ फोरलेन सड़क बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एपको कंपनी के द्वारा दो पुलों को तोड़ दिया गया है। क्षेत्र के विकास के लिए यह कार्य किया जा रहा है। किसान और व्यापारियों ने निर्माण कार्य होने का स्वागत किया है। कंपनी के परियोजना अधिकारी एके सिंह ने बताया कि तल्हेड़ी की तर्ज पर निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
-भाकियू नेता संजीव भारद्वाज का कहना है कि विकास कार्य में बाधा नहीं होने दी जाएगी। प्रगतिशील किसान पंकज भगत का कहना है कि क्षेत्र के किसान व्यापारी सड़क बनने से खुशी महसूस कर रहे हैं। अब जाम से निजात भी मिलेगी। व्यापारी राजबीर सिंह कोरी और तरुण निरमाना का कहना है कि अधूरे पड़े सड़क के निर्माण कार्य होने से व्यापार में प्रगति होगी और क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed