फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of a road leading to the plant

Muzaffarnagar News: प्लांट तक जाने वाले मार्ग का होगा निर्माण

Fri, 12 Jul 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of a road leading to the plant
-खालापार से पालिका के कूड़ा वाहनों के आवागमन पर सहमति बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार से पालिका के कूड़ा वाहनों के आवागमन पर सहमति बन गई है। तय किया गया कि प्लांट तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल के समय दो घंटे सुबह और दो घंटे दोपहर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। 40 लाख रुपये से सड़क का निर्माण यहां जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
पिछले महीने 29 जून को खालापार में पालिका के कूड़ा वाहन की चपेट में आने से चरथावल निवासी बाइक सवार की मौत हो गई थी। लोगों की मांग पर खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। किदवईनगर प्लांट तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाश किया गया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन

खालापार थाने में आयोजित बैठक में लोगों को समझाया गया कि किदवईनगर प्लांट तक कूड़ा ले जाने को बड़े वाहनों के लिए कोई भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्कूल समय सुबह 7 से 9 बजे तक और दोपहर 12 से 2 बजे तक दो-दो घंटे के बीच बड़े कूड़ा वाहन खालापार क्षेत्र से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन के लिए प्लांट तक जा रहा मार्ग दयनीय है, उसका निर्माण कराया जाएगा। बिना नंबर प्लेट कोई वाहन नहीं गुजरेगा। कूड़े को ढककर ले जाना होगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए जल्द ही ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा। साथ ही दो माह के भीतर ही इसे पूर्ण कराने का प्रयास रहेगा।

बैठक में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, गुलबहार राव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, योगेश कुमार, एमआईटूसी के एमडी कमलजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, कुलदीप सिंह, सभासद नौशाद पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed