फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable Recruitment Exam today, supervisor inspects strong room

Muzaffarnagar News: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज, पर्यवेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Sat, 17 Feb 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam today, supervisor inspects strong room
पुलिस भार्ती  के परीक्षा केदो का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक।संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा शनिवार को होगी। इसके लिए लखनऊ से पहुंचे पर्यवेक्षक ने कोषागार (स्ट्रांग रूम) व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा जिले में पहुंचे प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। शुक्रवार को लखनऊ से पर्यवेक्षक आरके चतुर्वेदी, एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी यातायात ने कोषागार (स्ट्रांग रूम) व परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा से संबंधित जानकारी ली। परीक्षा केंद्रों और उनकी सुरक्षा के बारे में पूछते हुए सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों को परीक्षा के दिन कोषागार के डबल लॉक से पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कोषागार में अन्य सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों के संचालन, वाइस रिकॉर्डर, डीवीआर, जैमर, पुलिस डियूटी आदि को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, सभी 24 परीक्षा केंद्रों पर भी अभ्यर्थी के अनुक्रमांक के हिसाब से सीटिंग लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर लिया गया है। दो दिन तक चार पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 और द्वितीय पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक चलेगी। हर पाली में 12,600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में चारों पालियों में कुल 50,400 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आठ सेक्टर, 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 32 केंद्र पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इसके अलावा सचल दस्तों की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


---------------

इनसेट

परिवहन निगम के कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर 17 व 18 फरवरी को संचालन से संबंधित सभी कार्मिको के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते बस स्टेशन पर प्रभारी के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 11 से शाम सात बजे तक कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी तक मुजफ्फरनगर-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-बड़ौत एवं ग्रामीण मार्गों पर वाहनों की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------
इनसेट

यह बनाए गए परीक्षा केंद्र

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए व बी, गांधी पॉलीटेक्निक, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक- ए व बी, दीप चंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग), लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक- ए व बी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, न्यू होराइजन स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल और एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed