फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Connect youth with science to connect with religion: Digvijay Ram

युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए विज्ञान से जोड़ें : दिग्विजय राम

Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Connect youth with science to connect with religion: Digvijay Ram
शुकदेव आश्रम में कथा समापन पर आरती पूजा करते श्रद्धालु।
शुकदेव आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। कथा व्यास दिग्विजय राम महाराज ने कहा कि युवा वर्ग में जागृति होने के कारण मंदिर की ओर अग्रसर है। यह भारतीय संस्कृति के लिए शुभ संकेत है। युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए विज्ञान से जोड़ें।
शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा के समापन पर राजस्थान से पधारे कथा व्यास ने कहा कि जब 11 इंद्रियां एकत्र होकर व्रत करती हैं, उसे एकादशी कहते हैं। भागवत नाम के लिए अन्न त्याग होना चाहिए। भरपेट भोजन करने वाले एकादशी नहीं हो सकते। सच्चा मित्र वही जो मित्रता को बदनाम ना होने दें। माया भजन नहीं करने देती। पद से नहीं कर्म से बड़ा होने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मा को भगवत चरणों में लगाए। जो मानव माया के जाल को समझ लेता है, वह भव तर जाता है। आप कल्याण के लिए भागवत भजन करें। अपनी देह आसक्त को छोड़कर आत्मा से भगवान का स्मरण करें। शुकतीर्थ की पावन धरा पर असत्य प्रवृत्ति को छोड़कर कर जाएं। भागवत के पुष्प अपनी झोली में भर कर ले जाएं। यह जीवन भर आपके काम आएंगे। इस मौके पर स्वामी अपना राम, स्वामी मनसुखराम, स्वामी कीमतराम, स्वामी सेवा राम महाराज को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

शुकदेव आश्रम में कथा समापन पर आरती पूजा करते श्रद्धालु।

शुकदेव आश्रम में कथा समापन पर आरती पूजा करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed