फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers remember Pandit Jawaharlal Nehru

पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया

Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers remember Pandit Jawaharlal Nehru
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि कैंप कार्यालय नेहरूनगर में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश पालीवाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सामने अनेकों चुनौतियां थी। देश की सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान आदि सभी क्षेत्रों में संरक्षण चाहिए था। पंडित नेहरू ने सभी समस्याओं को एक अवसर में परिवर्तित किया। आज हम सभी जो भारत देख रहे हैं उसकी नींव उन्होंने ही रखी थी। अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने के साथ-साथ भारत के नवनिर्माण में पंडित नेहरू का अमूल्य योगदान रहा। उसके लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर जमील अंसारी, नासिर सिद्दीकी, जेबी कौशिक, राजपाल, बिजेंद्र तितौरिया, नासिर मालिक, दिलशाद मलिक, सतीश शर्मा, नीरज शर्मा, हितेश शर्मा, एपी शर्मा, जफर अख्तर खान, इसरार राणा, राहत इकबाल, विजय प्रकाश, धर्म मसीह, अनोज श्रीवास्तव, अफजाल सलमानी, बंटी जावेद, हसन जमीर, दिनेश जैन, कृपाशंकर गर्ग ने भी पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed