फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress is facing punishment for supporting its opponents

देश विरोधियों का समर्थन करने की सजा भुगत रही कांग्रेस

Sat, 14 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress is facing punishment for supporting its opponents
देवबंद में सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद भी सीएए के समर्थन में महिलाओं का भजन कीर्तन शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम में 33वें दिन महिलाओं ने कहा कि सरकार द्वारा सीएए व एनपीआर के विरोध में दोषियों के फोटो सार्वजनिक किए जाने पर आपत्ति करने वालों को उनका समर्थन बंद करना चाहिए। क्योंकि ऐसे समर्थन से ही दोषियों के हौसले बुलंद होते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में राष्ट्रवादी महिलाओं को संबोधित करते हुए शुभलेश शर्मा व राजबाला धीमान ने कहा कि सीएए व एनपीआर के विरोध में जिन लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की उसके दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोषी किसी भी जाति धर्म या पार्टी का हो उसे पाताल से खोजकर कानून के दायरे में सजा दिलाएगी। नुकसान की भरपाई दोषियों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के फोटो सार्वजनिक करने पर आपत्ति करने वालों को उनका समर्थन बंद करना चाहिए, क्योंकि ऐसे समर्थन से ही दोषियों के हौसले बढ़ते हैं। डोली गोयल व प्रतिभा गर्ग ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने की सजा भुगत रही है। अपने गलत निर्णयों के कारण ही उनके साथी पार्टी छोड़कर मोदी जी की देशहित और जनहित निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस नेतृत्व देश विरोधी ताकतों का साथ दे रहा है जो भारत के हित में नहीं है। उषा गुप्ता, पिंकी त्यागी, रेखा धीमान, मंजू गुप्ता, सीमा धीमान, सुधा सैनी, लक्ष्मी गुप्ता, ममता शर्मा, कुसुम गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर उषा धीमान, राजकुमारी कश्यप, शीला सैनी, उमा कश्यप, बीना सिंघल, नीलम वर्मा, शिखा, शालू बागोरिया, रिवा त्यागी, रजनी, संगीता गोयल, सुमन गुप्ता, गीता गर्ग, राधा, कुसुम पंवार, शारदा, बबीता, सपना चौहान, ओमबीरी कश्यप आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed