{"_id":"6085adce8ebc3e729b557edd","slug":"conflict-in-sahavali-in-electoral-rivalry-muzaffarnagar-news-mrt5360018100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर सहावली में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर सहावली में संघर्ष
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में सहावली में संघर्ष
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली में प्रधान पद के प्रत्याशी को वोट देने को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ पथराव भी किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। वहीं, पुलिस ने लाठियां फटकारी तथा 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 18 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली में प्रधान पद के मनपंसद प्रत्याशी को वोट नहीं देने की रंजिश में दो पक्षों में सुबह में विवाद हो गया। दोपहर में दोनों पक्ष जामा मस्जिद के पास खड़े थे। वे कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले तथा जमकर पथराव हुआ। इसकी जानकारी पाकर नई मंडी थाने के एसआई तपन जयंत टीम के साथ पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। इसकी जानकारी पाकर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार करके स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में एसआई तपन जयंत की ओर से 18 नामजद व छह-सात अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, 16 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
संघर्ष में हुए घायल
इंस्पेक्टर नई मंडी अनिल कपरवान ने बताया कि घायलों में शादाब, महकार, शहजाद, महताब, इनाम, शुएब, महजाद अली, शाहरूख, शाहनवाज, असलम पुत्र मुमताज, लियाकत व गफ्फार शामिल हैं। इनमें गफ्फार व महकार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से नामजद हुए आरोपी
गांव सहावली निवासी शादाब, महकार, शहजाद, महताब, इनाम, शुएब, महजाद अली, असलम पुत्र कासिम, शहबाज अली, शौकत अली, शाहरूख, शाहनवाज, असलम पुत्र मुमताज, लियाकत, गफ्फार, सलमान, शावेज, सरफराज को नामजद किया गया है। वहीं, छह-सात अज्ञात भी आरोपी बनाए हैं।
ये हुए गिरफ्तार
गांव सहावली निवासी शादाब, महजाद, शहजाद, महताब, इनाम, शुएब, असलम पुत्र कासिम, शहबाज, शौकत अली, शाहरूख, शाहनवाज, असलम पुत्र मुमताज, लियाकत, सलमान, सरफराज और शावेज को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।