फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conclusion of Akhand Path; floral tributes paid to Baba Tikait.

Muzaffarnagar News: अखंड पाठ का समापन, बाबा टिकैत को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of Akhand Path; floral tributes paid to Baba Tikait.
सिसौली। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ के समापन पर सिख संगत ने संतों, गुरुओं की महिमा और गुरुओं के बलिदान का वर्णन किया। कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सुनना सौभाग्य की बात है। वाहेगुरु का जाप प्राणी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उधर, किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

किसान भवन पर उन्होंने कहा कि संत का जीवन मक्खन की तरह कोमल और परोपकारी होना चाहिए। केवल संत का वेश धारण करने से कोई संत नहीं बन जाता, अच्छे कर्म, त्याग और परोपकार की भावना ही व्यक्ति को संत बनाती है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्चे ज्ञान और मुक्ति को प्राप्त कर सकता है। गुरु के बिना ज्ञान नहीं और गुरु के बिना गति नहीं है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा की रक्षा के इतिहास में अद्वितीय है। सरदार मनमोहन सिंह, बाबा जग्गा, बाबा मोहन सिंह हुजूर, बाबा रणजीत सिंह, हरपाल सिंह चीमा, गुरजीत सिंह कोटिया, गुरमेल सिंह बाजवा, अमीर सिंह, सुरेंद्र सिंह लाढ़ी, सुरेंद्र सिंह खालसा, सूबे सिंह ढिल्लो, हरदयाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

समाधि पर अर्पित किए पुष्प, याद किए कार्य
सिसौली। किसान भवन स्थित समाधि पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। समाधि पर पुष्प अर्पित किए गए। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, आचार्य प्रमोद कृष्णन, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, गौरव टिकैत ने किसानों और अतिथियों का स्वागत किया।

--
किसानों के स्वास्थ्य की जांच की, रक्तदान शिविर लगाया
सिसौली। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसान भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें किसानों ने रक्तदान किया। मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की टीम ने किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां दीं।

--
मंसूरपुर में याद किए गए बाबा टिकैत
मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष करने वाले दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को संघर्ष करना सिखाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर किसानों की पहचान बनाई। इस अवसर पर राजीव तोमर, राजेश्वर आर्य, सचिव बृजेश कुमार राय, वेदपाल मलिक, भारतवीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद


सोरम में चौधरी टिकैत की जयंती मनाई
शाहपुर। गांव सोरम स्थित स्मारक स्थल पर किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाई गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मास्टर रामपाल सिंह, समाजसेवी डॉ. लोकेंद्र बालियान, अमरपाल सिंह, राम भजन, पिंकार बालियान, जगदीश, सतपाल, हरपाल सिंह, सीटू बालियान, मास्टर जयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed