{"_id":"6ac5501c6104bcac4704f3d8","slug":"meritorious-female-students-were-honored-with-cash-prizes-and-trophies-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-182476-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
ककरौली। बेहड़ा सादात स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानन्द गर्ल्स डिग्री कॉलेज में फेयरवेल और मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वाणिज्य वर्ग की छात्रा ऋतिका ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। कला वर्ग की छात्रा प्रियांशी ने 80 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्राओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमित पंवार ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्राओं का सम्मान करने से उनका उत्साह बढ़ता है। इससे अन्य छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। बीए में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अलिशबा को भी पुरस्कार मिला। बीए में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि को भी सम्मानित किया गया। बीकॉम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शिखा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तनु को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।