फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complaint noted, don't know when the team will arrive

शिकायत नोट हुई, टीम कब आएगी पता नहीं

Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complaint noted, don't know when the team will arrive
शिकायत नोट हुई, टीम कब आएगी पता नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर हर तरफ हा-हाकार मचा है, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। लोग अपने आसपास बाहर से आए लोगों की सूचना अधिकारियों को दे रहे हैं, लेकिन टीमें नहीं पहुंच पा रही। शनिवार को रामलीला टिल्ला पर मेरठ से आए एक परिवार की हेल्पलाइन पर शिकायत तो नोट कर ली गई, लेकिन जांच के लिए टीम कम पहुंचेगी इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया।

शनिवार सुबह रामलीला टिल्ला निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मेरठ से लौटा है। आसपास के लोगों ने उसे पूछा तो बताया कि उसकी सास को कोरोना हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर आया है। इस पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112, स्थानीय पुलिस चौकी और थाने को भी दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। मोहल्लेवासी कपिल यादव, राहुल, अजय आदि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में होने की बात कही, जबकि हेल्पलाइन नंबर 0131-2440966 तथा 8874727086 पर फोन कर भी सूचना दी गई। इस पर बताया गया कि उनकी शिकायत नोट कर ली गई है, लेकिन टीम कब तक आएगी इसकी जानकारी नहीं दी। पूछने पर बताया गया कि टीम में केवल दो लोग हैं और शिकायतों की भरमार है। जब शिकायत का नंबर आएगा तो टीम आ जाएगी।
विज्ञापन

जहां से सूचना प्राप्त होती है तुरंत ही टीम भेजकर उसकी जांच कराई जाती है। रामलीला टिल्ला पर भी टीम भेज दी गई है - डा. प्रवीण चोपड़ा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed