फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Company Bagh's arrangements are derailed, beautification will be done with fancy lights

Muzaffarnagar News: कंपनी बाग की व्यवस्थाएं बेपटरी, फैंसी लाइट से होगा सुंदरीकरण

Tue, 03 Dec 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Company Bagh's arrangements are derailed, beautification will be done with fancy lights
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने कंपनी बाग का निरीक्षण किया। शौचालयों पर दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए। कंपनी बाग में 170 फैंसी लाइट लगाई जाएंगी। सोमवार को सफाई कर्मचारियों और मालियों की उपस्थिति चेक करने के लिए परेड कराई। मौके पर 10 अस्थाई मालियों में से आठ उपस्थित मिले। जबकि पांच नियमित माली भी मौजूद रहे। नदारद कर्मचारियों के लिए चेतावनी दी गई। मनमर्जी के अवकाश पर रोक लगा दी है। वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पर नाराजगी जताई। कंपनी बाग के बाउंड्री वॉल का जल्द निर्माण कराए जाने के लिए भी कहा। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कंपनी बाग में चेयरपर्सन ने लाइट, रोड और बाउंड्री के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। कंपनी बाग में पथ प्रकाश और सुंदरीकरण के लिए 170 फैंसी लाइट लगाने का कार्य होना है। साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल बनवाई जानी है। एक नए शौचालय का निर्माण भी यहां कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed