{"_id":"5b4501dd4f1c1b78468b5c34","slug":"commotion-on-the-board-s-removal-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के नाम के बोर्ड हटवाने पर हंगामा, पुलिस बुलवाकर बोर्ड को उखड़वाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के नाम के बोर्ड हटवाने पर हंगामा, पुलिस बुलवाकर बोर्ड को उखड़वाए
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जानसठ में हंगामा करते सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सभासदों के नाम के बोर्ड को चेयरमैन द्वारा उखड़वाने पर हंगामा हो गया। चेयरमैन ने पुलिस को बुला कर बोर्ड उखाड़ लिए। सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लाखों रुपये के बोर्ड में घोटालों करने का आरोप लगाते हुए जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा अध्यक्ष और सभासद के नाम के बोर्ड कस्बे के प्रत्येक वार्ड में लगवाए गए थे। बोर्ड लगने के एक माह बाद नगर पंचायत द्वारा बोर्डों का टेंडर निकालने पर सभासदों ने हंगामा करते हुए इसकी शिकायत डीएम से की थी। बताया था कि कस्बे में लगे बोर्ड की कीमत 4.94 लाख रुपया दर्शाते हुए इसका टेंडर 30 जून 2018 को निविदा मांगी गई थी।
सभासदों का आरोप था कि जब बोर्ड पहले लग गए हैं, तो उसके टेंडर निकलवाना घोर अनियमितता के दायरे में आता है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने का सभासदों को आश्वासन दिया था। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेेंद्र भड़ाना द्वारा नगर के सभी वार्डों से बोर्ड हटवाने शुरू कर दिए। मोहल्ला बुध बाजार में सभासदों ने एकत्र होकर विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
चेयरमैन ने हंगामा होता देख पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। चेयरमैन ने बताया कि कस्बे में लगाए गए बोर्ड उन्होंने अपने पैसे से लगवाए थे। इसलिए बोर्ड को हटवाया जा रहा है। नगर पंचायत से कोई भुगतान नहीं हुआ है। पुलिस के समझाने पर सभासदों ने हंगामा बंद किया और एक ज्ञापन एसडीएम विजय कुमार को देते हुए बोर्डों की जांच कराने की मांग की।
सभासदों का आरोप था कि जांच होने से पूर्व ही चेयरमैन बोर्ड को हटवा रहे हैं। एसडीएम विजय कुमार ने जांच कराकर सभासदों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सभासद अनुज सैनी, अश्वनी चौधरी, सुनील कश्यप, मोनिका कांबोज, जमशेद, रियासत अली, लक्ष्मी देवी, विवेक उपाध्याय, प्रवीन तंवर, बाबर अंसारी, शब्बो प्रवीन आदि सभासद शामिल रहे।