फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commotion of farmers against Ghatauli

मोरना मिल में घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा

Mon, 01 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers against Ghatauli
8-मोरना मिल में अधिकारियों से उलझते किसान। - फोटो : KHATAULI
घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना चीनी मिल में घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने मिल प्रबंधन पर गन्ना घटतौली कराए जाने का आरोप लगाया। वहीं, किसान मिल अधिकारी ईडीपी पर ईंट मारने का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग पर अड़ गए। किसानों से वार्ता करने आए मिल प्रबंधक कमल रस्तोगी व गन्नाधिकारी अंकित चौधरी को बंधक बनाते हुए घंटों बैठाए रखा। सूचना मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी मौके पहुंचे। उन्होंने वार्ता कर नाराज किसानों को कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए तौल शुरू कराई।

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में क्षेत्र के किसान निर्धारित समय पर अपनी शिफ्ट में गन्ना तौल कराने आते हैं। रविवार दोपहर दो से शाम छह बजे तक की शिफ्ट में गांव छछरौली निवासी किसान प्रमोद अपने भाई विनोद की पर्ची पर ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना तौल कराने मिल में पहुंचे। टोकन नंबर आने पर कांटे पर जैसे ही किसान ने अपनी ट्रॉली की तौल कराई. तो वजन 69 क्विंटल 85 किलो आया। किसान ने शक होते ही पर्ची बनवाकर ट्रॉली को खाली वजन कांटे पर चढ़ाई, तो उसी ट्रॉली का वजन 76 क्विंटल 35 किलो का वजन आया। इस पर छह क्विंटल 50 किलो का फर्क आने पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बुग्गी और ट्रॉली कांटे की तौल रोकते हुए गन्ना पेराई की चेन बंद करा दी। हंगामे की सूचना मिलने पर गन्नाधिकारी अंकित चौधरी और ईडीपी मुकेश वर्मा मौके पर किसानों के बीच पहुंचे। इसी बीच ईडीपी और किसानों के बीच विवाद बढ़ जाने से नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। किसान अनुज राठी, शेंकी, तरुण, अजय सहारावत, बबलू, फोंदी, विनोद, मिंटू, नीरज, यशपाल, सुंदर, प्रदीप, धर्मेंद्र, बिट्टू, सुक्रमपाल जोनी, उधम, विपुल राठी, मोनू, शास्त्री आदि ने ईडीपी पर ईंट उठाकर मारने की बात कहकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। घंटों हंगामे के बाद जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने मिल चेयरमैन पुत्र राहुल चौधरी, डायरेक्टर बिन्नू राठी, अरुण सिंह, चेयरमैन अजय कुमार, चेयरमैन राजीव, भाकियू जिला महामंत्री सवेंद्र राठी आदि सहित किसानों से बातचीत कर मामले को संज्ञान लेते हुए घटतौली की जांच कराई। जांच के दौरान किसानों के आरोप सही साबित हुए। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान छह क्विंटल 40 किलो की घटतौली पकड़ी गई है। संबंधित मिल अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।

6-मोरना मिल को घटतौली के विरोध पर बंद कराया ।

6-मोरना मिल को घटतौली के विरोध पर बंद कराया ।- फोटो : KHATAULI

7-मोरना मिल में घटतौली के विरोध में मिल अधिकारियों को किसानों ने अपने बीच बैठाया।

7-मोरना मिल में घटतौली के विरोध में मिल अधिकारियों को किसानों ने अपने बीच बैठाया।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed