फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Colonel CK Naidu Trophy

कर्नल सीके नायडू ट्राफी का क्रिकेट मैच कल से

Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते क्रिकेट खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार 27 दिसंबर से होने वाले कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय अंडर-23 क्रिकेट मैच के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीमों ने बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लेकर मैदान और पिच के माहौल को परखा। महाराष्ट्र के मैनेजर गोडबोले और उत्तर प्रदेश के कोच आमिर भी पिच और ग्राउंड से संतुष्ट नजर आए।
मैच आपरेशन प्रभारी ओमदेव सिंह के बताया कि दोनों टीमें बृहस्पतिवार सुबह के सत्र में अभ्यास करेंगी। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कुशलपाल सिंह को वेन्यू इंचार्ज बनाया गया है। स्टेडियम की पांच टर्फ पिच बीसीसीआई के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने तैयार की है। मैच के लिए कौन सी पिच दी जाएगी इसका फैसला बृहस्पतिवार को ही होगा। बुधवार को धूप के दर्शन न होने से सर्द मौसम का सामना खिलाड़ियों को करना पड़ा। सभी खिलाड़ियों में हल्की फील्डिंग और वार्म अप किया। महाराष्ट्र की टीम पूल ए में टॉप पर है। जबकि उत्तर प्रदेश की टीम पहला मैच हार कर अपना दूसरा मैच हैदराबाद से जीत कर आई है। इसलिए यह मैच में भरपूर संघर्ष मिलने की उम्मीद है। मैच के लिए आज एमसीए के रोहित चौधरी विकास राठी, अरशद, रवि कौशिक, मनीष त्यागी, प्रीति आदि तैयारियों में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को मैच रैफरी और अंपायर द्वारा मैदान और पिच का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है मैच रेफरी और अंपायर
मैच के बीसीसीआई के रेफरी कर्नल सादंगी और अंपायर घनश्याम प्रभु रमेश के एन, स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी, प्रशांत चतुर्वेदी भी यहां पहुंच गए। मैच के एंटी करप्शन ऑफिसर विजय शर्मा भी यहां पहुंच गए। उनके अनुसार मैच के दौरान खिलाड़ी मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की टीम
- करण शर्मा कप्तान, समीर चौधरी, त्रिशाल त्रिवेदी, राहुल रावत, शिवम चौधरी, अभिषेक गोस्वामी, हन्नान रिजवान, सावन सिंह, हार्दिक श्रीवास्तव, संदीप तोमर, हर्षवर्धन, वाजिद अली, मुकेश कुमार, आयुष वत्स, विजय, जसमीर शामिल है। उत्तर प्रदेश की टीम में समीर चौधरी और त्रिशाल त्रिवेदी अंडर 19 इंडिया इसी वर्ष खेले है। जबकि राहुल रावत, शिवम चौधरी, अभिषेक गोस्वामी रणजी ट्रॉफी टीम के भी सदस्य है। कप्तान करण शर्मा है।

महाराष्ट्र की टीम
- कप्तान ओम भौसले, पीएच शाह, यश, आकाश जाधव, मनोज यादव, धीरज पतंगे, पवन शाह, मेहुल पटेल, अक्षय आलोक, रामकृष्ण घोष, इजहान सैय्यद, अथर्व काले, श्रीवैश वारघंटे, शुभम कोठारी, रणजीत निकम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed