फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   College security of ballot boxes Rambrose

कॉलेज में मतपेटियों की सुरक्षा रामभरोसे

Sat, 24 Oct 2015 12:38 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खतौली। जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों के पद पर हुए चुनाव की मतपेटियों को कबूल कन्या इंटर कॉलेज में रखा गया है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और पीएसी को तैनात किया गया था, लेकिन पिछले दो दिन से मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस को लगाया गया है। सिविल पुलिस की वजह से मतपेटियों की सुरक्षा रामभरोसे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ी महिला प्रत्याशी के पति ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को भेजकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


खतौली क्षेत्र में 13 अक्तूबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को नगर के कबूल कन्या इंटर कॉलेज में रखा गया था। एक नवंबर को कॉलेज में ही मतगणना होगी। मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीएसएफ और पीएसी बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


 वार्ड-33 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ी रूबी के पति मंगल सिंह गुर्जर ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि प्रशासन की ओर से मतपेटियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बीएसएफ और पीएसी बल को हटा लिया गया है। अब फिलहाल मतपेटियों की सुरक्षा में सिविल पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतपेटियों की सुरक्षा में मात्र एक दीवान, तीन सिपाही और एक होमगार्ड को तैनात किया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी नहीं है। प्रत्याशी के पति पर चुनाव आयोग से मतपेटियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए चुनाव आयोग से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed