फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Co-ordination of Bar and Bench gives accessible justice: Madan

बार और बेंच के समन्वय से मिलता हैं सुलभ न्याय : मदन

Sat, 25 Mar 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Co-ordination of Bar and Bench gives accessible justice: Madan
तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी को विधायक मदन भैया ने शपथ ग्रहण कराई। विधायक मदन भैया ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से लोगों को न्याय मिलता है।
अधिवक्ता भवन में आयोजित समारोह में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बार के निर्वाचित सदस्य और पदाधिकारी आपस में मिलकर अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान रखें। सभी का सम्मान करें। तहसीलदार आरती यादव ने कहा कि बार और बेंच के मधुर संबंध से क्षेत्र के लोगों को सुलभ न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित महासचिव अधिवक्ता नवाब सिंह ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि वह नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ परस्पर मिलकर कार्य करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक मदन भैया तथा संचालन सचिन आर्य अधिवक्ता एवं नवीन कुमार उपाध्याय अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जगदीश आर्य पूर्व अध्यक्ष, चतर पाल सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन कुंवर सुलेमान खान, सदस्य अरशद, नितिन कुमार के अलावा राजेश कुमार, सुमित कुमार, अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार आरती यादव ने कहा कि बार और बेंच के मधुर संबंध से क्षेत्र के लोगों को सुलभ न्याय मिलेगा। नवनिर्वाचित महासचिव अधिवक्ता नवाब सिंह ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे और वह साल भर उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे। जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि वह नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ परस्पर मिलकर कार्य करेंगे।

समारोह का संचालन सचिन आर्य एवं नवीन कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, चतर पाल सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन कुंवर सुलेमान खान, सदस्य अरशद, नितिन कुमार के अलावा राजेश कुमार, सुमित कुमार, अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed