{"_id":"609ec6228ebc3ecd8b2329fa","slug":"cmo-reaches-home-and-tells-the-corona-patient-muzaffarnagar-news-mrt5383599108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने घर पहुंच कर जाना कोरोना मरीज का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने घर पहुंच कर जाना कोरोना मरीज का हाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की चपेट में आए लोगों का हाल जानने के लिए सीएमओ डा. महावीर सिह फौजदार गांव नावला में पहुंचे। उन्होंने कई मरीजों के घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यह पता किया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आरआरटी की टीमें वह अन्य सेवाएं उन तक समय से पहुंच रही हैं या नहीं। मरीजों से इस बारे में उन्होंने सुझाव भी लिए हैं।
सीएमओ डॉ. फौजदार नावला गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान को साथ लेकर गांव की सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं व कोरोना मरीजों के बारे जानकारी ली। उसके बाद खुद गांव की गलियों मे घूमकर लोगों को कोरोना की लड़ाई जीतने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कोरोना के कई मरीजों के घर जाकर संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने मरीजों का हिम्मत बढ़ाई और कहा कि घर में ही होम आइसोलेट मरीज अगर समय से सही दवाई लें, आत्मबल मजबूत रखे तो कोरोना की जंग जीती जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसी व्यवस्था की है कि देहात में ही ब्लॉक स्तर पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी और गांवों में आशा की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों की मानीटरिंग करेगी। उनके शरीर का तापमान, ऑक्सीजन नाप कर सीएचसी, पीएचसी पर तत्काल चिकित्सक को रिपोर्ट देंगी। जिसका ऑक्सीजन लेवल कम पाया जाएगा उसे तत्काल ही निकट के सीएचसी पीएचसी से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जाएगी। कहा कि कोरोना के लक्षण आते ही दवाई शुरू कर दें और करोना टेस्ट करायें। साथ ही टीकाकरण कराएं।