{"_id":"5df7d87d8ebc3e88173720dc","slug":"cmo-muzaffarnagar-dr-ps-mishra-muzaffarnagar-news-mrt4591174146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने परखीं व्यवस्थाएं, तीमारदारों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने परखीं व्यवस्थाएं, तीमारदारों से की बात
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के रैन बसेरा का निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद मिले तीमारदारों से बात की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ ने बताया कि स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में स्थापित रैन बसेरे में निरीक्षण कर वहां कंबल, साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित तीमारदारों से बातचीत की। दोनों अस्पतालों के सीएमएस को निर्देशित किया कि दोनों चिकित्सालयों में स्थापित रैन बसेरों में कंबलों एवं तीमारदार को ठहरने की उचित व्यवस्था रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. सुषमा यादव, एसीएमओ डा. एसके अग्रवाल, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बीके जैन उपस्थित रहे।
ठंड से पीड़ित की तुरंत करें सहायता
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने अस्पताल स्टॉफ की बैठक लेकर मरीजों को ठंड से बचाने के लिए पूर्ण इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि इस तरह की व्यवस्था की जाए कि कोई भी मरीज ठंड से प्रभावित न हो। मरीजों व तीमारदारों को सूचना दी जाए कि मरीजों के साथ केवल एक ही तीमारदार रुके तथा बच्चों को साथ न लाएं। कोई व्यक्ति ठंड से पीड़ित दिखे तो उसकी तत्काल सहायता करें।