{"_id":"588e3abb4f1c1b844fe80744","slug":"cm-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सभा को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सभा को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैलीस्थल का दौरा करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए सपा की चुनावी रणभेरी दो फरवरी को बजनी प्रस्तावित हो गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बुढ़ाना में सीएम की रैली प्रस्तावित है। सीएम की रैली के लिए पुलिस और प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुढ़ाना में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की बुढ़ाना में रैली प्रस्तावित है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी को मुख्यमंत्री का बुढ़ाना में आना प्रस्तावित है।
इस कार्यक्रम के लिए रविवार को एसपी सीटी राजेश कुमार, एसपी देहात विनीत भटनागर, एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ मोहनलाल तथा इंस्पेक्टर डीके त्यागी आदि ने कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के लिए पुलिस ने जनपद के सपा के नेताओं से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री की इस रैली के लिए पुलिस प्रशासन उनकी तैयारी में जुट गया है।