फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clouds dry, no rain expected, temperature crosses 36 degrees

बादल रूठे, बारिश के नहीं आसार, तापमान 36 डिग्री के पार

Fri, 09 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Clouds dry, no rain expected, temperature crosses 36 degrees
बादल रूठे, बारिश के नहीं आसार, तापमान 36 डिग्री के पार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम की बेरुखी से धान के किसानों को जोर का झटका लगा है। सितंबर में भी पारा 36 डिग्री के आसपास चल रहा है। अब तक सिर्फ एक मिमी बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से किसानों को बार-बार फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे फसल की लागत बढ़ गई है। साथ ही फसल में बीमारी लगने का भी खतरा बढ़ गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार बताते हैं कि जरूरत से कम बारिश हुई है। धान की फसल के लिए सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अब तक की स्थिति यह है कि किसानों को कम से कम तीन सिंचाई अधिक करनी पड़ रही हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर हजारों रुपये का खर्च किसानों का धान पर बढ़ गया है। अमीरनगर के किसान राजन का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण परेशानी हुई है। खर्च बढ़ गया है। इस बार धान का भाव बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रामराज खादर क्षेत्र के देवल गांव के किसान इंद्रजीत का कहना है कि धान की सिंचाई से खर्च बढ़ा है। फसल को सूंडी और अन्य कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराना पड़ रहा है। अमीरनगर के किसान ब्रजपाल का कहना है कि बारिश नहीं होने से इस बार सभी फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन धान की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान है। किसानों के लिए भाव अधिक घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस साल कितने मेहरबान हुए हैं बादल
साल कुल बारिश सितंबर
2012 528 90
2013 1170.5 43.3
2014 693.5 74.3
2015 787 110.8
2016 771.6 110.8
2017 842.4 294.4
2018 1212.8 351.2
2019 928.4 31.2
2020 967.4 24.0
2021 992 138
2022 522.6 1.0 (अब तक)
यह भी जान लीजिए
- पिछले साल जिले में धान का क्षेत्रफल 10800 हेक्टेयर आंका गया
- 11500 हेक्टेयर का लक्ष्य तय कर दिया इस बार शासन ने
- इस बार 12614 हेक्टेयर धान की रोपाई की है जिले के किसानों ने
- जानसठ तहसील के रामराज खादर क्षेत्र में होती है सबसे अधिक धान की रोपाई
- इस बार जिले में गन्ने का क्षेत्रफल 2600 हेक्टेयर अधिक
किस दिन कितना रहा तापमान
तिथि तापमान
08 सितंबर 36.0
07 सितंबर 36.6
06 सितंबर 35.9
05 सितंबर 36.7
04 सितंबर 36.8
03 सितंबर 36.6
02 सितंबर 35.2
01 सितंबर 36.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed