{"_id":"684d7994ec24bf7d23048e3a","slug":"class-8-pass-youth-duped-people-from-six-states-of-rs-40-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147893-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संशोधित\nकक्षा आठ पास युवकों ने की छह राज्यों के लोगों से 50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संशोधित कक्षा आठ पास युवकों ने की छह राज्यों के लोगों से 50 लाख की ठगी
विज्ञापन
- फर्जी फर्म बनाकर ऑनलाइन कम दाम में सब्जी बेचने के नाम पर करते थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फर्जी फर्म बनाकर खतौली के कक्षा आठ पास दो युवकों ने ऑनलाइन सब्जी बेचने का धंधा कर छह राज्यों के व्यापारियों से 50 लाख की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पासबुक, चेकबुक, सिमकार्ड, मोबाइल व एक लेपटॉप बरामद किया है। दोनों आरोपी वर्ष 2020 से ठगी कर रहे हैं।
पुलिस लाइन में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आनलाइन पोर्टल, प्रतिबिम्ब पर जनपद मुजफ्फरनगर से फेसबुक पर फल व सब्जी विक्रेता कम्पनी के नाम से पेज बनाकर धोखाधड़ी करने की त्रिपुरा से शिकायत मिली थी।
मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी सुल्तान सिंह, दरोगा गौरव चौहान आदि को टास्क दिया था। जांच में बताए गए मोबाइल नंबर, बैंक खाते जनपद में संचालित मिले। शुक्रवार रात में डीएवी पब्लिक स्कूल बालाजीपुरम, नहर पटरी खतौली निवासी मोहल्ला काजीयान निवासी और वर्तमान में जैन नगर मोहल्ले में रहने वाले अहमद नवाज व अमन दो आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
दोनों ने पिछले पांच साल से यह धंधा करना बताया। कक्षा आठ तक शिक्षित यह दोनों पहले सब्जी का काम करते थे। इसके बाद ठगी करनी शुरू कर दी। वह माल से लदे पूरे ट्रक का सौदा तय कर आधा रुपये पहले लेते थे। माल न भेजकर मोबाइल बंद कर लेते थे। अहमद नवाज के खिलाफ पश्चिम बंगाल सहित तीन स्थानों पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों ने पूछताछ में दी जानकारी-
दोनों आरोपी साझेदारी में धंधा चलाते थे। पांच फर्जी कम्पनी के नाम से फेसबुक के फर्जी एकाउंट पर पेज बनाया था। जिस पर वह कम दाम में सब्जी बेचने का विज्ञापन डालते थे। वह कभी अपने तो कभी फर्जी नंबर संपर्क के लिए डालते थे। उन मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों के व्यापारियों से सम्पर्क करते थे।
व्यापारियों को कम दाम पर फल व सब्जी देने का लालच देकर उनसे अपने खातों में पैसे डलवा लेते थे। अपनी कंपनियों में अपना पता महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश का प्रदर्शित करते थे, जिससे पकड़े न जाएं। अब-तक करीब 50 लाख से अधिक रुपयों की लोगों से धोखाधड़ी की है।
-- -- -- -
यह हुई बरामदगी-
चार पासबुक
तीन चेक बुक
नौ सिमकार्ड
तीन मोबाइल
एक लेपटॉप
-- -- -- -
यह बनाई फर्जी कंपनी-
सईद ट्रेडिंग कंपनी होलसेल
अमन फ्रूट कंपनी
फ्रूट एंड वेजिटेबल
राइस पोरटल
एएफसी फ्रूट बनाना होलसेल
-- -- -- -- -- -- -
छह राज्यों के लोगों से ठगी
तमिलनाडू, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, त्रिपुरा, केरल, गुजराज, त्रिपुरा सिटी, अहमदाबाद व मध्य प्रदेश के 16 लोगों से 23 लाख 81 हजार 429 रुपये की ठगी है। दोनों ने दूर दराज के लोगों से ही ठगी की है। स्थानीय या जनपद के भी किसी व्यक्ति से ठगी नहीं की। बरामद नौ सिम में चार फर्जी आईडी पर लिए थे।
-- -- -- -- -
मकान व गाड़ियां खरीदीं
लाखों रुपये की ठगी करने वाले दोनों आरोपियों ने ठगी की रकम से एक मकान व दो गाड़ियां खरीदी हैं। कर्ज भी चुकता कर दिया। गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-- --
12 खातों में हुआ लेनदेन-
दोनों आरोपियों ने विभिन्न बैंकों में 12 खाते खुलवाए हुए हैं, जिनमें लगभग चालीस लाख रुपये की रकम का लेनदेन सामने आया है। दस खाते साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर बंद कराए हैं। इन खातों में कई लाख रुपये फ्रीज हैं, जिन्हे निकाला नहीं जा सकता।