फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clashes between Pradhan and Tehsildar

प्रधान और तहसीलदार में नोकझोंक

Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clashes between Pradhan and Tehsildar
चरथावल। गांव रोनी हरजीपुर में पानी से लबालब तालाब की निकासी कराने को लेकर ग्राम प्रधान और तहसीलदार के बीच नोकझोंक हुई। लेखपाल ने प्रधान और सचिव के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस के बाद कुछ ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से तालाब की जलनिकासी कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर अभिषेक साही एवं राजस्व निरीक्षक प्रवीण कुमार टीम को लेकर गांव में पहुंचे। बिरालसी चौकी प्रभारी भी साथ थे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से तालाब की निकासी कराने की बात कही। लेकिन वहा से सचिव वापस चला गया और ग्राम प्रधान विनोद फौजी को साथ लेकर मौके पर आया। पानी निकलवाने को लेकर प्रधान और तहसीलदार की नोकझोंक हुई। उसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके से वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ तहरीर थाने में दे दी गई है और तमाम घटना से सीडीओ को अवगत करा दिया है। बताया कि उन्होंने इस संबंध में करीब 15 दिनों से पानी निकलवाने के लिए प्रशासन को अवगत करा रखा था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, तालाब के पास कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इस कारण से पानी निकासी में दिक्कत आ रही है। इस मुद्दे पर ग्राम प्रधान और तहसीलदार सदर की नोकझोंक हुई।
ग्राम प्रधान ने तहसीलदार को बताया था कि तालाब के आसपास कुछ लोगों ने ऊंची दीवार कर अतिक्रमण कर लिया है। इसी वजह से निकासी नहीं हो पा रही है। इस बात पर तहसीलदार नाराज हो गए। प्रधान ने कहा आप खुद पानी निकलवा लीजिए।

उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान और तहसीलदार के बीच नोकझोंक की सूचना मिली है। अभी इस संबंध में कोई लिखा पढ़ी-नहीं हुई है। दूसरी ओर, देर शाम गांव के युवाओं ने प्रधान से अभद्रता करने के आरोप के तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed