फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Civil line nabbed two robbers, Mandi police imposed gangster act on five motor four

Muzaffarnagar News: सिविल लाइन ने दो लुटेरों, मंडी पुलिस ने पांच मोटर चारों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

Sun, 01 Jan 2023 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Civil line nabbed two robbers, Mandi police imposed gangster act on five motor four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन ने दो लुटेरों और नई मंडी पुलिस ने पांच मोटर चारों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की हैं।
थाना सिविल लाइन के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आरिफ उर्फ हड्डी उर्फ मुल्ला और शहर कोतवाली के मोहल्ला अंबा विहार निवासी लारेब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि दोनों के खिलाफ लूट व माल बरामदगी के साथ ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की हुई है। इसलिए दोनों के क्रियाकलाप को देखते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हरिपुरम कूकड़ा निवासी संदीप, शेरनगर निवासी दाउद, धंधेड़ा सिखेड़ा निवासी वाजिद, शहीद चौक खालापार निवासी कामिल व खालापार निवासी उजेफा ने शातिर चोर हैं। यह गिरोह किसानों के नलकूपों व फैक्टरी से मोटर चोरी करता हैं। कई घटनाओं में गिरोह शामिल रहा। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed