फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Civic issues of the city raised at the PDA Jan Panchayat

Muzaffarnagar News: पीडीए जनपंचायत में उठाई शहर की जनसमस्याएं

Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Civic issues of the city raised at the PDA Jan Panchayat
मुजफ्फरनगर। सपा ने सुभाष नगर में पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया, जिसमें बदहाल सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइटों जैसी मूलभूत समस्याओं को उठाया गया। इस दौरान गुलनाज परवीन को सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सवाल कीजिए कि आपके मोहल्ले की सड़कें आज तक क्यों नहीं बनीं। साजिद हसन ने सुभाष नगर की दयनीय हालत के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा अम्बेडकर ने कहा कि महिला शक्ति को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद नियाज, अब्दुल मुत्तलिब, डॉ. इसरार, मोहम्मद उमर और शाहमीर सालार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed