Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City immersed in New Year's celebrations

Muzaffarnagar News: नए साल के जश्न में डूबा शहर

Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
City immersed in New Year's celebrations
बीते वर्ष के होते सूर्य अस्त को खुशी के साथ विदाई देती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलविदा 2022 और सुस्वागतम 2023 के लिए शहर जश्न में डूबा रहा। देर रात तक जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दी।
शहर के गांधी वाटिका में नववर्ष को लेकर युवाओं में जोश दिखाई दिया। 2023 का सबने अपने-अपने तरीके से स्वागत किया। वाटिका में नववर्ष पर युवाओं ने स्वागत में कार्यक्रम किया। रिया, पायल, शगुन, सागर, विशाखा, विशा, पीहू, अंजू, मोहन आदि ने नव वर्ष को सेलीब्रेट किया। नईमंडी में रेलवे स्टेशन के पास रोटरी क्लब मिडटाउन ने क्लब के कुछ कार्यो का लोकार्पण किया। यहां बनाए गए पार्क में कुछ कार्य क्लब ने भी कराए हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में क्लब के सदस्यों ने नववर्ष का स्वागत किया। इसके अलावा शहर में कई रेस्टोरेंट में नववर्ष पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 200 से ज्यादा पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। नव वर्ष की संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग के मद्देनजर नगर के सभी चौराहों पर पुलिस को तैनात गया था। पुलिस ने हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी और अकारण घूमने वाले युवकों के वाहनों के चालान भी काटे। एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने भी नगर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले दो सौ से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व समय में नव वर्ष के मौके पर शराब पीकर युवकों का बाइकों पर घूमना व हुड़दंग मचाना किसी से छिपा नहीं है। इसी के मद्देनजर एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस को अलर्ट रखा। निर्देश दिए कि कोई भी शराब पीकर घूमता मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। छेड़छाड़ की कोई घटना न होने पाए। होटलों व ढाबों पर निगाह रखे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने माइक्रोप्लान तैयार कर नगर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस को तैनात किया। पुलिस ने बाइकों पर अकारण घूमने वाले युवकों को रोक कर पूछताछ की। हाईवे के होटलों-रेस्टोरेंट के बाहर भी पुलिस टीम को लगाया गया। वहां टीम ने कई बाइकों के चालान किए।

देर शाम एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ सिअी आयुष विक्रम सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र, सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय के साथ नगर में भ्रमण किया। उधर, शुक्रवार देर शाम चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने 50,सिविल लाइन ने 26 व मंडी पुलिस ने 7 शराबी युवकों का चालान किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर दो सौ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई हैं।

बीते वर्ष के होते सूर्य अस्त को खुशी के साथ विदाई देती युवतियां।

बीते वर्ष के होते सूर्य अस्त को खुशी के साथ विदाई देती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नव वर्ष के आगमन पर उत्साह ,उमंग से स्वागत करती युवतियां।।

नव वर्ष के आगमन पर उत्साह ,उमंग से स्वागत करती युवतियां।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed