फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chinese commodities opposed

चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई  

Mon, 24 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chinese commodities opposed
चाइनीज वस्तुओं की होली जलाते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने को संकल्प यात्रा निकाली। लोगों को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने को जागरूक किया। इस दौरान चाइनीज वस्तुओं की होली भी जलाई गई। संकल्प यात्रा टाउन हाल से प्रारंभ हुई। झांसी की रानी, शिवमूर्ति, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, मालवीय चौक होते हुए नगर पालिका प्रांगण में ही संपन्न हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल लुहारी ने कहा कि आज देश में चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लेना होगा, क्योंकि चीन लगभग 60 अरब डालर की विदेशी मुद्रा भारत से अपना सामान बेचकर ले जा रहा है। ऊपर से अपने समाचार पत्रों में भारत की खिल्ली उड़ा रहा है। 18 लाख चाइना के मोबाइल उसने दस दिन के भीतर बेच दिए। जिला संयोजक संदीप तोमर ने कहा कि चीन, भारत में अपना घटिया सामान बेचकर उस पैसे से पाकिस्तान की जड़ों को पोषित करता है।
विज्ञापन


भारत की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा। अपनी मुद्रा यहीं पर रहेगी तो देश मजबूत होगा। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यात्रा के समापन पर चाइनीज सामान को एकत्र कर उसकी होली भी जलाई। संदीप गुप्ता, अजय शर्मा, प्रवीण सैनी, राजीव शर्मा, जितेंद्र तेवतिया, राजकुमार सिद्धार्थ, रामकुमार, संजय अग्रवाल, विजय शुक्ला, कपिल पंवार, प्रमोद भारती, सतीश, मुकेश पाल, सुनील, भारत भूषण, सुभाष आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
विद्या स्वरूप मेमोरियल सेवा समिति ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए लोगों को जागरूक किया और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया गया। संगठन ने चाइनीज सामान और आतंकवाद का पुतला भी फूंका। संगठन के अध्यक्ष नवनीत कुमार, महामंत्री विपिन पाल, संदीप भट्ट, शिवा सैनी, संदीप इकबाल, सन्नी पाल, अजीत पाल, विक्की, अभिषेक, गौरव, सानू, राहुल, अनंत, मनीष, मनोज शुक्ला, उज्जवल, तरुण आदि मौजूद रहे।

चीन पर भड़के विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता  
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता चीन पर जमकर भड़के। चाइना पर आतंकियों को समर्थन करने का आरोप लगाया। बालाजी चौक पर चाइनीज सामान की होली जलाई।     विहिप के जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि चीन आतंकियों को पनाह दे रहा है। पाकिस्तान का खुलकर सहयोग कर रहा है। हमें चाइनीज सामान का हर स्तर पर विरोध करना है। चीन का भारत में आयात 76 हजार करोड़ पर पहुंच चुका है।


निर्यात केवल 14 हजार करोड़ का है। चाइना जो पैसा भारत से कमाता है उससे पाकिस्तान का आतंकवाद को फल फूलने में सहयोग करता है। कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान का होली जलाई। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का ही संकल्प लिया। निर्देशक करण जोहर की फिल्म- ऐ दिल मुश्किल, को सिनेमा घरों में नहीं चलने देने की घोषणा की। राधेश्याम विश्वकर्मा, विकास अग्रवाल, शुभम वर्मा, दीपांशु त्यागी, निकुंज सैनी, अवि कश्यप, ईश्वर पाल, शिवम मेधलान, निशांत जैन, शिवांश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विवान, शिवम खोकर, अमित, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed