फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children's cultural programs on the first day in Deepawali fair

दीपावली मेले का शुभारंभ

Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children's cultural programs on the first day in Deepawali fair
खतौली में दीपावली मेले का शुभारंभ करते हुए एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दीपावली मेले में पहले दिन रही बाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में पिकेट इंटर कालेज के मैदान में 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले का उद्घाटन एसडीएम एवं ईओ जीत सिंह रॉय तथा चेयरमैन पुत्र काजी नबील अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

एसडीएम जीत सिंह रॉय ने कहा कि मेला आयोजन का उद्देश्य पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाना है। काजी नबील अहमद ने कहा भारतीय पर्व देश की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैै। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मेले के पहले दिन बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल सांकृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का एसडीएम जीत सिंह रॉय तथा चेयरमैन पुत्र काजी नबील अहमद ने उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंसपेक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉ अथर, असजद सैफी, अनुज सहरावत, अनवर कुरैशी, पालिका कर्मचारी अतुल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, कपिल नागर, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहें।

खतौली में दीपावली मेले में सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती बालिकाएं।

खतौली में दीपावली मेले में सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती बालिकाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed