फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children expressed their love for their mother through poems and songs

Muzaffarnagar News: बच्चों ने कविता और गीत से दर्शाया मां के प्रति प्रेम

Mon, 12 May 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Children expressed their love for their mother through poems and songs
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार स्थित बचपन प्ले में स्कूल में मातृ दिवस पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी मां के लिए कविताएं, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
प्रधानाचार्या हसन जेहरा ने बताया कि माताओं के लिए हेयर स्टाइल बनाओ, मेहंदी रचाओ और मेकअप करो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। साथ ही बच्चों के साथ फास्ट रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। इस दौरान काउंसलर समीन, समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

--------
बच्चों ने कुकिंग प्रतियोगिता में लिया भाग
मुजफ्फरनगर। जय भारती पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। इस मौके पर माताओं ने बच्चों के साथ नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या शिवानी और पूनम ने बताया कि यह दिवस सभी माताओं को समर्पित होता है। इस दिन बच्चों को मौका मिलता है कि वह अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। कार्यक्रम के आयोजन में कोमल, कपिल, रजनी शर्मा, किरन कुमारी, नैना तायल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed